रोबोटिक तकनीक से ब्रेन सर्जरी कर भारत ने रचा इतिहास: दिल्ली एम्स में पार्किंसन मरीज की देश की पहली रोबोटिक-गाइडेड DBS सर्जरी

रोबोट की मदद से मस्तिष्क के तय हिस्सों में प्रत्यारोपित किए गए दो इलेक्ट्रोड; चिकित्सा क्षेत्र में देश के लिए बड़ी उपलब्धि

दिल्ली एम्स में रोबोटिक-गाइडेड डीप ब्रेन स्टिमुलेशन सर्जरी

नई दिल्ली, 29 नवंबर। चिकित्सा के क्षेत्र में भारत ने एक नई उपलब्धि हासिल की है। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में पार्किंसन रोग से पीड़ित एक मरीज की देश की पहली रोबोटिक-गाइडेड डीप ब्रेन स्टिमुलेशन (DBS) सर्जरी की गई है।

इस प्रक्रिया में रोबोटिक तकनीक की मदद से मरीज के मस्तिष्क के निर्धारित हिस्सों में दो इलेक्ट्रोड प्रत्यारोपित किए गए।

क्या है DBS?

डीप ब्रेन स्टिमुलेशन एक न्यूरोसर्जिकल प्रक्रिया है, जिसमें मस्तिष्क के खास हिस्सों में इलेक्ट्रोड लगाए जाते हैं। इसका इस्तेमाल पार्किंसन जैसी बीमारियों में कंपन और जकड़न जैसे लक्षणों को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है। रोबोटिक तकनीक से इलेक्ट्रोड को सटीक जगह पर लगाने में मदद मिलती है।

इनपुट: प्रसार भारती शब्द

#AIIMS #RoboticSurgery #DBS #Parkinsons #DeepBrainStimulation #MedicalScience #India #एम्स #रोबोटिक_सर्जरी #HamaraMetro

Related Articles

Back to top button