मंडला में बड़ा रोजगार मेला: 2,923 युवाओं को मिले नौकरी के ऑफर लेटर, 32 से ज्यादा कंपनियां पहुंचीं
जिला स्तरीय युवा संगम रोजगार मेले में बड़ी संख्या में पहुंचे युवा, 32 से अधिक कंपनियों ने लिया हिस्सा

मंडला, 29 नवंबर। मध्यप्रदेश के मंडला जिले में आयोजित जिला स्तरीय युवा संगम रोजगार मेले में युवाओं को बड़ी सौगात मिली। मेले में 2 हजार 923 युवाओं को विभिन्न कंपनियों की ओर से ऑफर लेटर दिए गए।
इस वृहद रोजगार मेले में 32 से अधिक कंपनियों ने हिस्सा लिया। रोजगार की तलाश में बड़ी संख्या में युवा मेले में पहुंचे।
युवा संगम जैसे रोजगार मेलों के जरिए स्थानीय युवाओं को एक ही जगह पर कई कंपनियों से जुड़ने और नौकरी पाने का मौका मिल रहा है।
इनपुट: प्रसार भारती शब्द
#Mandla #RojgarMela #YuvaSangam #Jobs #MPJobs #Employment #MadhyaPradesh #रोजगार_मेला #मंडला #HamaraMetro




