सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य आगाज: श्रीलंका के कलाकारों और गायिका सायली कांबले की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

जम्बूद्वीप पार्क में संस्कृति विभाग, जिला प्रशासन और महाबोधि सोसायटी ऑफ श्रीलंका का संयुक्त आयोजन; राज्यमंत्री लोधी बोले- बुद्ध का ‘जियो और जीने दो’ संदेश आज भी प्रासंगिक

सांची के जम्बूद्वीप पार्क में महाबोधि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या

रायसेन, 29 नवंबर। रायसेन जिले के सांची स्थित जम्बूद्वीप पार्क में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य शुभारंभ हुआ। संस्कृति विभाग, जिला प्रशासन और महाबोधि सोसायटी ऑफ श्रीलंका के संयुक्त आयोजन का उद्घाटन विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, बड़े गुरुजी वानगल उपतिस्स नायक थेरो और कलेक्टर रोहित सिसोनिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि भगवान बुद्ध का शांति, मानवता और ‘जियो और जीने दो’ का संदेश वैश्विक संघर्ष के इस दौर में और भी प्रासंगिक है। विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने बुद्ध के मार्ग को विश्व शांति का आधार बताया।

सांस्कृतिक संध्या में झूमे दर्शक

पहली सांस्कृतिक संध्या में श्रीलंका के कलाकारों, भोपाल के पंचशील सांस्कृतिक मंच और मुंबई की गायिका सायली कांबले की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इनपुट: प्रसार भारती शब्द

#Sanchi #MahabodhiMahotsav #Raisen #Buddha #SriLanka #MadhyaPradesh #Buddhism #सांची #महाबोधि_महोत्सव #HamaraMetro

Related Articles

Back to top button