भोपाल में भारत की बेटियों का कमाल: चीन को 3-1 से हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम बनी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 की विजेता
नाथू बरखेड़ा के अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला गया फाइनल; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सौंपी ट्रॉफी, टीम को 1 करोड़ रुपये प्रोत्साहन राशि का ऐलान

भोपाल, 29 नवंबर। भारतीय महिला हॉकी टीम ने भोपाल में इतिहास रच दिया है। मध्यप्रदेश की मेजबानी में हुई महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के फाइनल में भारत ने चीन को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
खिताबी मुकाबला भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला गया।
सीएम ने सौंपी ट्रॉफी, 1 करोड़ का इनाम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपी और खिलाड़ियों को शानदार जीत की बधाई दी। उन्होंने टीम के लिए एक करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा भी की।
भोपाल में हुए इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की सफल मेजबानी ने मध्यप्रदेश को हॉकी के बड़े केंद्र के रूप में एक बार फिर पहचान दिलाई है।
इनपुट: प्रसार भारती शब्द
#WomensACT2026 #IndianWomensHockey #AsianChampionsTrophy #Bhopal #HockeyIndia #MohanYadav #IndiaVsChina #भोपाल #हॉकी #HamaraMetro




