रीवा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल; मतदाता सूची और SIR पर विपक्ष को घेरा
एनसीसी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री निमूबेन बाम्हनिया समेत जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे

रीवा, 29 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी ने रीवा में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली। एनसीसी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय राज्यमंत्री निमूबेन बाम्हनिया सहित कई जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।
पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा और पार्टी के झंडे लेकर चले। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने मतदाता सूची और एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा।
इनपुट: प्रसार भारती शब्द
#Rewa #BJP #MohanYadav #LoktantraBachao #SIR #MadhyaPradesh #Padyatra #रीवा #भाजपा #HamaraMetro




