MP Weather: मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड, कटनी का करौंदी 6.1 डिग्री के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा; अगले 5 दिन राहत नहीं

सुबह-शाम ठिठुरन, दिन में भी सर्द हवाओं का असर; धुंध और ओस से जनजीवन प्रभावित, मौसम विभाग ने 1-2 डिग्री और गिरावट का जताया अनुमान

कटनी जिले का करौंदी, जहां न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री दर्ज हुआ

भोपाल/कटनी, 29 नवंबर। मध्यप्रदेश में ठंड ने अपना असर तेज कर दिया है। कटनी जिले के करौंदी में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे यह प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा।

सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ गई है, वहीं दिन में भी सर्द हवाओं का असर बना हुआ है। धुंध और ओस की वजह से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव का सहारा ले रहे हैं।

अगले पांच दिन और गिरेगा पारा

मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की और गिरावट हो सकती है। ऐसे में बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से खास बचाव रखने की जरूरत है।

इनपुट: प्रसार भारती शब्द

#MPWeather #ColdWave #Katni #Karaundi #MadhyaPradesh #Winter #Thand #मौसम #ठंड #HamaraMetro

Related Articles

Back to top button