ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने दिल्ली में मध्यप्रदेश के किसानों के लिए केंद्र से मांगा सहयोग
नई दिल्ली में 27-28 नवंबर को हुए विद्युत मंत्रियों के सम्मेलन में रखीं प्रदेश की ऊर्जा जरूरतें, बिजली क्षेत्र की चुनौतियां और भविष्य की योजनाएं

भोपाल, 29 नवंबर। मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने प्रदेश के किसानों के लिए केंद्र सरकार से सहयोग मांगा है। उन्होंने 27 और 28 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित विद्युत मंत्रियों के सम्मेलन में हिस्सा लिया।
सम्मेलन में ऊर्जा मंत्री तोमर ने प्रदेश की ऊर्जा आवश्यकताओं, बिजली क्षेत्र की चुनौतियों और भविष्य की कार्ययोजनाओं से जुड़े अहम विषयों को प्रमुखता से रखा। उन्होंने खास तौर पर प्रदेश के किसानों के हित में केंद्र से सहयोग का आग्रह किया।
इनपुट: प्रसार भारती शब्द
#PradyumanSinghTomar #MadhyaPradesh #Energy #PowerMinistersConference #Farmers #Bijli #मध्यप्रदेश #ऊर्जा #HamaraMetro




