यातायात माह: अमरोहा में वाहन चालकों की मुफ्त आंख और स्वास्थ्य जांच
एसपी लखन सिंह यादव ने किया शिविर का शुभारंभ, बोले- इससे सड़क हादसे रोकने में मिलेगी मदद

अमरोहा, 28 नवंबर। यातायात माह-2026 के तहत अमरोहा के बंबूगढ़ चौराहे पर वाहन चालकों के लिए निःशुल्क आंख और स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने किया।
डॉक्टरों की टीम ने रोडवेज बस चालकों, स्कूल बस चालकों और अन्य वाहन चालकों की आंखों और स्वास्थ्य की जांच की तथा उन्हें जरूरी सलाह दी।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वाहन चलाते समय आंखों की रोशनी अच्छी होना और शरीर का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। शिविर का उद्देश्य चालकों की समय-समय पर जांच कर स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का समय रहते पता लगाना है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में भी मदद मिलेगी।
इनपुट: प्रसार भारती शब्द
#अमरोहा #यातायातमाह #स्वास्थ्यशिविर #सड़कसुरक्षा




