‘मोदी से सीखे दुनिया…’ ट्रंप के टैरिफ और बढ़ते व्यापारिक दबाब के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही भारत की सराहना
‘द इकोनॉमिस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक व्यापारिक दबावों और अमेरिकी टैरिफ की चुनौतियों को दृढ़ता से संभाला है। उन्होंने इन चुनौतियों को घरेलू सुधारों का अवसर बनाया, जिससे भारत की आर्थिक यात्रा मजबूत हुई। कर प्रणाली सरलीकरण, श्रम कानूनों में सुधार और निवेश के लिए क्षेत्रों को खोलने जैसे कदमों से देश की जीडीपी वृद्धि दर 8.2% तक पहुंची। यह रणनीति दुनिया के लिए एक सीख है।

प्रतिष्ठित पत्रिका ‘द इकोनामिस्ट’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने चुनौतियों को अवसर में बदलते हुए भारत की विकास यात्रा को मजबूती से आगे बढ़ाया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वॉशिंगटन के टैरिफ से परेशान यूरोपीय नेताओं के लिए भारत का अनुभव एक सीख हो सकता है।




