SIR के मामले पर आज Supreme Court में अंतिम सुनवाई, कल ही हुआ था तारीखों का एलान
Supreme Court : बिहार में चुनावी तारीखों की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। सुप्रीम कोर्ट आज मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अंतिम बहस सुनेगा। चुनाव आयोग ने एसआईआर की प्रक्रिया पूरी कर ली है जिसके अंतर्गत अंतिम मतदाता सूची में 7.43 करोड़ मतदाताओं के नाम शामिल हैं और 14 लाख लोग पहली बार मतदाता बने हैं।
1.9 करोड़ की धोखाधड़ी, Supreme Court ने खामियों पर दिल्ली के जजों को ट्रेनिंग के दिए निर्देश
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने इस प्रक्रिया को सही ठहराया, लेकिन इसके साथ ही कई निर्देश भी दिए। वहीं, आज यानी मंगलवार को बिहार की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं के एक समूह पर अंतिम बहस सुनेगा।




