खाकी बनी शिक्षक: कबीरधाम पुलिस की निःशुल्क कोचिंग से वनांचल के 61 बच्चों ने दी नवोदय प्रवेश परीक्षा
41 बालक और 20 बालिकाओं को मिली मुफ्त कोचिंग व पढ़ाई की सामग्री; एसपी बोले- वनांचल के बच्चों में अपार प्रतिभा, जरूरत सिर्फ सही मार्गदर्शन की

कबीरधाम, 29 नवंबर। छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस की एक शैक्षणिक पहल रंग ला रही है। इसके तहत वनांचल और दूरस्थ ग्रामीण इलाकों के 61 बच्चों ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लिया। इनमें 41 बालक और 20 बालिकाएं शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में इन बच्चों को निःशुल्क कोचिंग और पढ़ाई की सामग्री उपलब्ध कराकर परीक्षा की तैयारी कराई गई थी।
एसपी ने बढ़ाया हौसला
परीक्षा के बाद बच्चों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी जितेन्द्र कुमार यादव से मुलाकात की। एसपी ने बच्चों को शैक्षणिक सामग्री बांटी और उन्हें मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वनांचल क्षेत्रों के बच्चों में भी अपार प्रतिभा है, जरूरत उन्हें सही मार्गदर्शन और अवसर देने की है।
इस मौके पर निःशुल्क कोचिंग और अस्थायी स्कूलों में योगदान देने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
इनपुट: प्रसार भारती शब्द
#Kabirdham #ChhattisgarhPolice #Navodaya #FreeCoaching #Education #Chhattisgarh #कबीरधाम #नवोदय #HamaraMetro




