उज्जैन में अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय सम्मेलन ‘लोकाव्यंजना 2026’ का दूसरा दिन: लोक और जनजातीय संस्कृति के संरक्षण पर हुआ मंथन

चार अकादमिक सत्रों में सांस्कृतिक विरासत पर चर्चा; पद्मश्री कलाकारों ने साझा किए अपनी कला यात्रा के अनुभव, शाम को मालवी लोकगीतों और पारंपरिक नृत्यों की प्रस्तुति

उज्जैन में भारतीय संग्रहालय संघ का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन लोकाव्यंजना 2026

उज्जैन, 29 नवंबर। धार्मिक नगरी उज्जैन में चल रहे भारतीय संग्रहालय संघ (Museums Association of India) के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘लोकाव्यंजना 2026’ का दूसरा दिन लोक एवं जनजातीय संस्कृति को समर्पित रहा। 27 से 29 नवंबर तक चल रहे इस सम्मेलन में देशभर से संग्रहालय विशेषज्ञ और कलाकार हिस्सा ले रहे हैं।

चार अकादमिक सत्रों में मंथन

दूसरे दिन लोक एवं जनजातीय संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण विषय पर चार अकादमिक सत्र आयोजित किए गए। इनमें विशेषज्ञों ने इस बात पर चर्चा की कि संग्रहालय किस तरह परंपराओं, त्योहारों और लोक कलाओं को सहेजने के साथ समुदाय के ज्ञान को आम लोगों तक पहुंचा सकते हैं।

पद्मश्री से सम्मानित कलाकारों ने भी अपनी कला यात्रा के अनुभव साझा किए। शाम को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में मालवी लोकगीतों और पारंपरिक नृत्यों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

इनपुट: प्रसार भारती शब्द

#Ujjain #Lokavyanjana2026 #MuseumsAssociationOfIndia #FolkCulture #TribalCulture #MadhyaPradesh #Heritage #उज्जैन #HamaraMetro

Related Articles

Back to top button