स्त्री 2 ने प्रभास की कल्कि 2898 एडी का तोड़ा रिकॉर्ड, वल्र्डवाइड किया 400 करोड़ रु. का आंकड़ा पार
Stree 2 broke the record of Prabhas' Kalki 2898 AD, crossed the mark of Rs 400 crore worldwide
मुंबई, 23 अगस्त (वेब वार्ता)। श्रद्धा कपूर और राजकुमार स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर सफलतापूर्वक एक हफ्ता पूरा कर लिया है। स्त्री 2 15 अगस्त को रिलीज हुई थी और फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर अर्धशतक लगा दिया। वहीं स्त्री 2 का एक हफ्ते का कलेक्शन 400 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। फिल्म अब 500 करोड़ रुपये की तरफ बढ़ रही है। बता दें, इस हफ्ते भी कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं होने वाली है। ऐसे में स्त्री 2 के लिए बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई करने का मौका है। बता दें, स्त्री 2 के मेकर्स मैडॉक फिल्म्स ने सातवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 20.4 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।

वहीं। स्त्री 2 का 7 दिनों में कुल घरेलू नेट कलेक्शन 289.6 करोड़ रुपये हो गया है इसके साथ ही स्त्री 2 ने हिंदी बेल्ट की कमाई में कल्कि 2898 एडी (277 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आपको बता दें, स्त्री 2 ने इन 7 दिनों में दुनियाभर में 401 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इसमें घरेलू बॉक्स ऑफ़िस का ग्रॉस कलेक्शन 342 करोड़ रुपये और ओवरसीज़ का ग्रॉस कलेक्शन 59 करोड़ रुपये है। आपको बता दें, स्त्री 23 अगस्त से अपने दूसरे वीकेंड में प्रवेश करने जा रही है। स्त्री 2 घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा आसानी से पार करती हुई नज़र आ रही है।




