सिक्किम पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ने के करीब: सिवोक-रंगपो परियोजना की सबसे लंबी 5.3 किमी सुरंग की खुदाई पूरी, सभी 14 सुरंगें तैयार
सिक्किम को देश के रेल नक्शे पर लाने वाली परियोजना ने हासिल किया अहम पड़ाव

नई दिल्ली, 29 नवंबर। सिक्किम को पहली बार रेल नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। सिक्किम को देश के रेल नेटवर्क से जोड़ने वाली सिवोक-रंगपो रेल परियोजना ने एक अहम पड़ाव पार कर लिया है।
परियोजना की सबसे लंबी, 5.3 किलोमीटर लंबी सुरंग की खुदाई पूरी हो गई है। इसके साथ ही परियोजना की सभी 14 सुरंगों का काम पूरा हो गया है। सुरंग का काम पूरा होने पर परियोजना से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों ने खुशी मनाई।
सिवोक-रंगपो रेल लाइन पूरी होने के बाद सिक्किम पहली बार सीधे रेल नेटवर्क से जुड़ जाएगा, जिससे राज्य में आवागमन, पर्यटन और व्यापार को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।
इनपुट: प्रसार भारती शब्द
#Sikkim #SevokeRangpo #IndianRailways #RailConnectivity #Tunnel #Northeast #Infrastructure #सिक्किम #भारतीय_रेल #HamaraMetro




