Jharkhand JET 2025: झारखंड पात्रता परीक्षा के लिए एप्लीकेशन डेट एक्सटेंड, अब 31 अक्टूबर तक रहेगा आवेदन का मौका
जेपीएससी की ओर से झारखंड पात्रता परीक्षा आवेदन पत्र भरने की लास्ट डेट 7 अक्टूबर निर्धारित थी जिसे अब 30 अक्टूबर तक एक्सटेंड कर दिया गया है। फॉर्म भरने के बाद आवेदन शुल्क 31 अक्टूबर तक जमा करने का मौका रहेगा। फॉर्म में त्रुटि होने पर 1 से 3 नवंबर तक उसमें सुधार किया जा सकेगा।

आवेदन पत्र भरने के बाद अभ्यर्थी एप्लीकेशन फीस 31 अक्टूबर तक जमा कर पाएंगे। अगर किसी भी अभ्यर्थी से फॉर्म भरने में गलती हो जाती है तो वे 1 नवंबर से लेकर 3 नवंबर सायं 5 बजे तक उसमें संशोधन कर सकेंगे।




