बेतिया मेडिकल कॉलेज में मंत्री का औचक निरीक्षण, 114 में से सिर्फ 30 चिकित्सक मिले उपस्थित
स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई, दवाओं और उपस्थिति का लिया जायजा

बेतिया, 28 नवंबर। बिहार के पश्चिम चंपारण स्थित बेतिया मेडिकल कॉलेज में मंत्री ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 114 में से केवल 30 चिकित्सक ही उपस्थित मिले।
मंत्री ने अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई, मरीजों के उपचार, दवाइयों की उपलब्धता तथा चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति का जायजा लिया।
इनपुट: प्रसार भारती शब्द
#बेतिया #मेडिकलकॉलेज #बिहार #औचकनिरीक्षण




