माइग्रेन कोई आम सिरदर्द नहीं, बल्कि न्यूरोलॉजिकल समस्या है; जानिए बदलते मौसम में क्यों बढ़ जाती है आफत
नई दिल्ली। क्या आपने कभी गौर किया है कि जैसे ही मौसम करवट लेता है, आपके सिर में एक अजीब सी चुभन और तेज दर्द शुरू हो जाता है? अगर हां, तो आप अकेले नहीं हैं। माइग्रेन कोई आम सिरदर्द नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी गंभीर न्यूरोलॉजिकल समस्या है जो आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर ब्रेक लगा सकती है।
अक्सर लोग महसूस करते हैं कि मौसम बदलने के साथ ही सिर में भयंकर दर्द, जी मिचलाना और रोशनी या आवाज के प्रति संवेदनशीलता जैसी दिक्कतें बढ़ जाती हैं। PSRI अस्पताल, दिल्ली के कंसल्टेंट न्यूरोलॉजी, डॉ. भास्कर शुक्ला का भी यही मानना है कि मौसम में होने वाला बदलाव माइग्रेन के सबसे बड़े ‘ट्रिगर्स’ में से एक है। आइए जानते हैं कि आखिर मौसम और माइग्रेन का क्या कनेक्शन है और इससे कैसे बचा जा सकता है।





