लखनऊ में 1 से 10 दिसंबर तक लगेगा उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव एक्सपो-2026, 150 से अधिक स्टॉल

गोमती नगर की बैडमिंटन अकादमी में आयोजन, किसानों और ODOP उत्पादों को मिलेगा मंच

लखनऊ में 1 से 10 दिसंबर तक लगेगा उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव एक्सपो-2026, 150 से अधिक स्टॉल

लखनऊ, 28 नवंबर। लखनऊ में सहकारिता विभाग की ओर से 1 से 10 दिसंबर 2026 तक उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव एक्सपो का आयोजन किया जाएगा। यह एक्सपो गोमती नगर स्थित बैडमिंटन अकादमी में होगा। सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर ने इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एक्सपो में प्रदेश के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले किसानों के उत्पादों को बाजार और पहचान दिलाने के लिए मंच उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत तैयार उत्पादों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

एक्सपो में 150 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां आम लोग प्रदेश की विभिन्न सहकारी संस्थाओं, उनके उत्पादों और सेवाओं को करीब से जान सकेंगे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।

इनपुट: प्रसार भारती शब्द

#कोऑपरेटिवएक्सपो #लखनऊ #सहकारिता #जेपीएसराठौर #ODOP

Related Articles

Back to top button