बालाघाट: वारासिवनी कॉलेज में संविधान दिवस पर प्रतियोगिताएं, न्यायाधीश बोलीं- युवा बढ़ाएं समानता और न्याय की भावना

विद्यार्थियों ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया और कर्तव्यों के पालन की शपथ ली

वारासिवनी महाविद्यालय में संविधान दिवस पर प्रतियोगिता के प्रतिभागी
वारासिवनी महाविद्यालय में संविधान दिवस पर प्रतियोगिता के प्रतिभागी

बालाघाट, 27 नवंबर। शासकीय महाविद्यालय वारासिवनी में संविधान दिवस पर कई प्रतियोगिताएं और व्याख्यान आयोजित किए गए। कार्यक्रम भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय सेवा योजना, यूथ रेडक्रॉस और स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ ने मिलकर किया।

युवा अपनाएं संविधान के मूल्य

मुख्य वक्ता प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड वारासिवनी दिव्या सिंह ने कहा कि युवाओं को संविधान के मूल्यों को समझकर समाज में समानता, सद्भाव और न्याय की भावना बढ़ानी चाहिए। सहायक प्राध्यापक दोमदत्त सिंह ने कहा कि संविधान को पूरी तरह लागू करने के लिए वैज्ञानिक सोच जरूरी है, जो समाज को अंधविश्वास और रूढ़ियों से दूर रखती है।

प्रस्तावना का वाचन और शपथ

प्राचार्य डॉ. एस.एस. गेड़ाम ने विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया और कर्तव्यों के पालन की शपथ दिलाई। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. रक्षा निकोसे ने संविधान को लोकतंत्र का आधार बताते हुए समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व के महत्व पर प्रकाश डाला।

इनपुट: प्रसार भारती शब्द

#Balaghat #Waraseoni #SamvidhanDiwas #ConstitutionDay

Related Articles

Back to top button