भोपाल: 17 साल का इंतजार खत्म, बेथलेहेम नगर सोसाइटी के 150 परिवारों को मिला प्लॉटों का कब्जा
रजिस्ट्री हो चुकी थी पर सीमांकन न होने से अटका था कब्जा; कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने कराया सीमांकन

भोपाल, 27 नवंबर। भोपाल की बेथलेहेम नगर सोसाइटी के करीब 150 परिवारों का 17 साल पुराना इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। इन परिवारों को अपने प्लॉटों का कब्जा मिल गया है।
रजिस्ट्री थी, पर जमीन पर तय नहीं थी हद
परिवारों के प्लॉटों की रजिस्ट्री काफी पहले हो चुकी थी, लेकिन जमीन पर प्लॉटों की सीमाएं तय न होने के कारण उन्हें कब्जा नहीं मिल पा रहा था। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर एसडीएम विनोद सोनकिया ने मामले में कार्रवाई की। सीमांकन के दौरान हर प्लॉट की हद तय कर संबंधित परिवारों को उनके प्लॉट सौंपे गए।
सोसाइटी ने जताया आभार
बेथलेहेम नगर सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मैथ्यू अब्राहम ने एसडीएम को धन्यवाद पत्र भेजा। उन्होंने कहा कि कलेक्टर और एसडीएम की पहल से ही करीब 150 परिवारों को अपने प्लॉट मिल सके।
इनपुट: प्रसार भारती शब्द
#Bhopal #भोपाल #BhopalNews #Property




