दिल्ली-NCR में बढ़ी ठंड, पारा 10 डिग्री से नीचे; 1 दिसंबर तक कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहेगा, अधिकतम तापमान भी गिरकर 23 डिग्री तक पहुंच सकता है

नई दिल्ली, 27 नवंबर। दिल्ली-एनसीआर में सर्दी ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट आई है और पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। अब सुबह और शाम ही नहीं, दिन में भी ठिठुरन महसूस होने लगी है।
आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आज आसमान में हल्का कोहरा छाया रहेगा और न्यूनतम तापमान करीब 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
1 दिसंबर तक छाया रहेगा कोहरा
विभाग ने कल से 1 दिसंबर तक मध्यम कोहरा रहने की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान भी धीरे-धीरे घटकर 23 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।
कोहरे में रखें ये सावधानियां
कोहरे के दौरान सुबह और देर रात वाहन धीमी रफ्तार में चलाएं और फॉग लाइट का इस्तेमाल करें। सुबह की सैर पर जाने वाले बुजुर्ग और बच्चे गर्म कपड़े पहनकर ही निकलें। यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन और फ्लाइट की ताजा स्थिति जरूर जांच लें।
इनपुट: प्रसार भारती शब्द
#DelhiWeather #दिल्लीमौसम #DelhiNCR #Fog #कोहरा #Winter




