महिलाएं तो अपने ऑफिस जाकर नहा रहीं…’, दिल्ली की 4 इंजन वाली भाजपा सरकार में जल संकट बताकर बरसे केजरीवाल
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत अन्य नेताओं ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि उसके कारण दिल्ली में भीषण जल संकट चल रहा है।
केजरीवाल ने कहा कि किसने सोचा था कि एक दिन देश की राजधानी का पानी की कमी के कारण ये हाल होगा। कहा कि चार इंजन वाली भाजपा सरकार में देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर भीषण जल संकट की चपेट में है।





