दिल्ली में ‘ओ’ जोन विवाद: डर के साये में जी रही बदरपुर के 50 कॉलोनियों की तीन लाख आबादी

दिल्ली। बदरपुर विधानसभा क्षेत्र के नहरपार मीठापुर, सौरभ बिहार, हरिनगर, जैतपुर विस्तार, पार्ट-एक, पार्ट-दो की 50 कालोनियों को ”ओ” जोन से बाहर न करने पर इनमें रहने वाली लगभग तीन लाख की आबादी डर के साये में जी रही है। रिकॉलगभग तीन लाख की आबादी डर के साये में जी रही है।र्ड में इन्हें यमुना किनारे दिखाया गया है, जबकि नदी किनारे से इनकी दूरी 5.6 किलोमीटर है। शहरी विकास मंत्रालय के अंतर्गत डीडीए द्वारा जो कारण बताया गया है वह ओ-जोन का मामला है।

निवासियों का सवाल है कि जब यमुना किनारे से जो कॉलोनियां इतनी दूरी पर हैं, उसे कागजों में कैसे नदी की तलहटी में दिखाया गया। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने इसे लेकर डीडीए के प्लानिंग कमिश्नर को पत्र लिखकर ”ओ” जोन से बाहर निकाले जाने की मांग की है। विचार न किए जाने की स्थिति में इसे लेकर 15 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन भी प्रस्तावित है।

Related Articles

Back to top button