सुप्रीम कोर्ट ने तेजाब के हमलों में वृद्धि पर जताई चिंता, केंद्र से सजा बढ़ाने पर विचार करने को कहा

नई दिल्ली। ”बर्बर” एसिड अटैक के मामलों में ”चिंताजनक वृद्धि” को उजागर करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सुझाव दिया कि केंद्र को ऐसे अपराधों के लिए सजा बढ़ाने पर विचार करना चाहिए। साथ ही आरोपित पर यह साबित करने की जिम्मेदारी डालनी चाहिए कि वह निर्दोष है।

आपराधिक न्यायशास्त्र के तहत आरोपित के खिलाफ दोष साबित करने की जिम्मेदारी अभियोजन पक्ष पर होती है, जब तक कि कानून में अन्यथा प्रविधान नहीं हो।

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जायमाल्या बागची की पीठ ने सोमवार को निर्देश दिया कि जब तक उपयुक्त संशोधन नहीं किया जाता, उन व्यक्तियों को जो बलात एसिड का सेवन करने के लिए मजबूर किए गए हैं या जिनके आंतरिक अंगों को बिना किसी बाहरी विकृति के चोटें आई हैं, उन्हें 2016 के विकलांग व्यक्तियों के अधिकार अधिनियम के तहत एसिड अटैक पीड़ितों की श्रेणी में रखा जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button