‘ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद खत्म करने के भारत के संकल्प को दर्शाया’, राजनाथ सिंह का बड़ा बयान
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को भारतीय सशस्त्र बलों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारी सशस्त्र सेनाओं का साहस केवल युद्धक्षेत्र तक सीमित नहीं है बल्कि हमारी सेना आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में मानवता की सहायता करने में भी अग्रणी रहती है।
‘शौर्य संध्या’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होने कहा- ”मुझे यह कहते हुए अपार गर्व महसूस होता है कि जब भी देश या दुनिया में कोई आपदा आती है चाहे वह भूकंप हो, बाढ़ हो, सुनामी हो या फिर कुछ और, हमारे सैनिक तुरंत सहायता के लिए पहुंचते हैं। युद्धक्षेत्र में साहस दिखाने से लेकर पीड़ितों की सेवा करने तक हमारी सशस्त्र सेनाओं ने हर जगह अपने साहस का प्रदर्शन किया है।”





