भारत और कंबोडिया की सेनाओं का दो सप्ताह का सैन्य अभ्यास, भारतीय सेना के 120 जवान ले रहे हिस्सा
नई दिल्ली। द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से भारत और कंबोडिया की सेनाएं सोमवार से दो सप्ताह के सैन्य अभ्यास में भाग लेंगी। अभ्यास सीआइएनबीएक्स का दूसरा संस्करण कंबोडिया के कंबोंग स्पीउ प्रांत में आयोजित किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि यह अभ्यास महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह बदलती वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों की पृष्ठभूमि में हो रहा है। भारतीय सेना की टुकड़ी में 120 जवान शामिल हैं, जिनमें से अधिकांश मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट की एक बटालियन से हैं।

कंबोडियाई टुकड़ी में रॉयल कंबोडियाई सेना के 160 जवान शामिल हैं। इसके तहत ड्रोन संचालन, मोर्टार और स्नाइपर रणनीति सहित विशेष कौशल प्रशिक्षण का अभ्यास किया जाएगा।
रक्षा मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इसका प्राथमिक उद्देश्य दोनों देशों की टुकड़ियों के बीच समन्वय और परिचालन तालमेल को बढ़ाना है।




