नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस: सोनिया-राहुल के खिलाफ ED की याचिका पर आज दिल्ली HC में होगी सुनवाई
नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय की याचिका पर आज दिल्ली हाई कोर्ट सुनवाई करेगा। यह याचिका उस ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती देती है, जिसमें एजेंसी की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया गया था। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ के समक्ष सूचीबद्ध है।

इससे पहले 22 दिसंबर को हाई कोर्ट ने कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत अन्य को नोटिस जारी किया था। साथ ही ED की उस अर्जी पर भी नोटिस दिया गया था, जिसमें 16 दिसंबर 2025 के ट्रायल कोर्ट के आदेश पर रोक लगाने की मांग की गई है।
क्या है मामला?
ED का आरोप है कि यंग इंडियन के जरिए करीब 2,000 करोड़ रुपये की संपत्तियों पर कब्जा किया गया, जो एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) की थीं। AJL ही नेशनल हेराल्ड अखबार प्रकाशित करता है।
एजेंसी के अनुसार, यंग इंडियन में गांधी परिवार की 76 प्रतिशत हिस्सेदारी थी और 90 करोड़ रुपये के कर्ज के बदले AJL की संपत्तियां “अनुचित तरीके से” हासिल की गईं। इस मामले में सुमन दुबे, सैम पित्रोदा, सुनील भंडारी समेत अन्य को भी पक्षकार बनाया गया है।




