दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांति लाएगी Rekha Gupta सरकार, पहले से बेहतर होंगी सुविधाएँ

नयी दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली सरकार राजधानी के सभी अस्पतालों को अपग्रेड करने और वहां बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए दृढ़-संकल्पित है। श्रीमती गुप्ता ने शुक्रवार को अस्पतालों में चल रहे अतिरिक्त निर्माण और नए बन रहे अस्पतालों को लेकर समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि अधूरे अस्पतालों या जिन अस्पतालों में विभिन्न इलाज के लिए अतिरिक्त वार्ड आदि बनाए जा रहे हैं, अब वहां तेज गति से निर्माण कार्य चल रहा है।

Rekha Gupta

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सुनिश्चित करें कि तय समय पर इन अस्पतालों का निर्माण कार्य पूरा हो जाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में बेड बढ़ाने के लिए सरकार लगातार गंभीर प्रयास कर रही है। निर्माणाधीन अस्पतालों के समय पर पूरा किये जाने से बिस्तरों की संख्या में बढ़ोतरी हो जाएगी, जिसका लाभ दिल्ली के लोगों को मिलेगा। हमारी सरकार चाहती है कि बिस्तरों की संख्या तो बढ़े ही, साथ ही लोगों को अत्याधुनिक चिकित्सा सेवा भी प्रदान हो।

मुख्यमंत्री ने कि हमारा स्पष्ट उद्देश्य है कि हर विधानसभा में 15 आरोग्य मंदिर का संचालन हों। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विधानसभाओं में जमीन तलाशने के लिए वे जनप्रतिनिधियों से संपर्क करें, इससे उन्हें आसानी से जमीन उपलब्ध हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button