राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत का पंजाब प्रवास 25 फरवरी से

जालंधर – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 25 फरवरी को अपने प्रवास के दौरान पंजाब पहुंच रहे हैं। संघ के शताब्दी वर्ष और संघ के पंच परिवर्तन विषयों को लेकर वे नियमित रूप से पूरे देश का प्रवास कर रहे हैं और इसी श्रृंखला में वे पंजाब आ रहे हैं। अपने प्रवास के पहले चरण में 25 फरवरी को वे पठानकोट में वे प्रात: 10.15 बजे से 12.00 तक पूर्व सैनिक अधिकारियों की गोष्ठी को सम्बोधित करेंगे।

सांय 4 से 5:30 बजे तक पठानकोट जिला युवा स्यंसेवक एकत्रिकरण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। प्रवास के अगले दिन 26 फरवरी को लुधियाना में सांय 3.30 से 5 बजे तक होने वाली प्रम्मुख नागरिक गोष्ठी में हिस्सा लेंगे।

Related Articles

Back to top button