पंजाब में IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, शरद सत्य चौहान और पीके सिन्हा को मिली बड़ी जिम्मेदारी; किसे मिली कहां तैनाती?
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने प्रशासनिक आधार पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी है। जारी आदेशों के अनुसार एजीटीएफ प्रमुख गुरमीत चौहान ( 2011) को डीजीपी ऑफिस के साथ अटैच किया गया है। उनकी नई तैनाती बाद में प्रस्तावित की जाएगी।

डॉ. शरद सत्य चौहान ( 1992) को स्पेशल डीजीपी-कम-चीफ डायरेक्टर, विजिलेंस ब्यूरो, पंजाब, एसएएस नगर नियुक्त किया गया है। वहीं राम सिंह (1994) को स्पेशल डीजीपी, टेक्निकल सपोर्ट सर्विसेज, पंजाब, चंडीगढ़ के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार स्पेशल डीजीपी-कम-कमांडेंट जनरल, पंजाब होम गार्ड्स एवं डायरेक्टर, सिविल डिफेंस का सौंपा गया है।
पीके सिन्हा (1994) को 30 अप्रैल 2026 तक ओएसडी (ला एंड ऑर्डर), पंजाब, चंडीगढ़ तैनात किया गया है और इसके बाद 1 मई 2026 से उन्हें स्पेशल डीजीपी, ला एंड आर्डर का कार्यभार सौंपा जाएगा।
अरुण पाल सिंह (1997) को मैनेजिंग डायरेक्टर, पंजाब पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन, एसएएस नगर नियुक्त किया गया है। आरके. जायसवाल (1997) को एडीजीपी, एनआरआई, पंजाब, एसएएस नगर के पद पर बरकरार रखते हुए अतिरिक्त रूप से एडीजीपी, जेल का प्रभार दिया गया है।




