ड्रग तस्करी मामले में ED का पाकिस्तान समेत 3 देशों पर बड़ा एक्शन, 18 पर चार्जशीट दाखिल

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2019 के अटारी-वाघा सीमा पर 584 किलो हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ा खुलासा किया है। एजेंसी ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान और भारत के 18 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

ईडी के मुताबिक, यह अभियोजन शिकायत (चार्जशीट) सोमवार को मोहाली स्थित विशेष पीएमएलए (प्रिवेंशन आफ मनी लान्ड्रिंग एक्ट) अदालत में दायर की गई। जांच में सामने आया कि जून 2019 में पाकिस्तान से 890 किलो हेरोइन और 52 किलो मिश्रित नशीले पदार्थ सेंधा नमक (हल्के गुलाबी रंग के राक साल्ट) की बोरियों में छिपाकर अमृतसर के अटारी स्थित लैंड कस्टम स्टेशन (एलसीएस) के जरिए भारत भेजे गए थे।

Related Articles

Back to top button