गुजरात में हुक्का और शराब पार्टी के दौरान छापा, 43 गिरफ्तार; मोबाइल फोन जब्त

गुजरात के अहमदाबाद स्थित एक विला में आयोजित हुक्का और शराब पार्टी के दौरान पुलिस ने 43 पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया और 38 महिलाओं को हिरासत में लिया। पार्टी स्थल से शराब की बोतलें, हुक्का, कारें और मोबाइल फोन जब्त किए गए, जिनकी कुल कीमत 2.3 करोड़ रुपये है।

अधिकारी ने बताया कि बुधवार आधी रात के समय विला में आयोजित शादी की सालगिरह पार्टी के दौरान कार्रवाई की गई। गुजरात में शराब का निर्माण, बिक्री और सेवन प्रतिबंधित है।

पुलिस ने बताया कि मुंबई के एक व्यक्ति ने गुरुवार रात सानंद के पास अपने साले की शादी की 25वीं सालगिरह मनाने के लिए पार्टी आयोजित की। उसने करीबी दोस्तों को आमंत्रित किया था। छापेमारी के दौरान पार्टी में मौजूद 81 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button