दिल्ली में बच्ची से दरिंदगी: पुलिस को घंटों गुमराह करता रहा आरोपी, सख्ती के बाद बताई शव छिपाने की जगह
नई दिल्ली। बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने वाला आरोपित बसु कुमार सिंह बहुत ही शातिर दिमाग का है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पकड़े जाने के बाद पूछताछ में कई घंटे तक यह कुबूला ही नहीं कि वारदात को उसी ने अंजाम दिया है।
उसे कोई पश्चाताप नहीं हो रहा है कि उसने किस तरह का अपराध किया है। पुलिस जब बहुत सख्ती से पेश आई तब उसने उस जगह के बारे में जानकारी दी जहां उसने दुष्कर्म किया और बच्ची की हत्या कर शव को छिपा दिया था।





