स्वास्थ्य सारथी’ ऐप लॉन्च – Truck ड्राइवरों के लिए चलते-फिरते Health care की सुविधा
नई दिल्ली | नीरज पाण्डेय
लंबे सफर पर रहने वाले ट्रक ड्राइवरों की सेहत और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए Apollo Tyres ने अपनी 25 साल पुरानी स्वास्थ्य पहल को डिजिटल रूप दिया है।
➡️ कंपनी ने ट्रक ड्राइवरों के लिए एक नया मोबाइल ऐप – ‘स्वास्थ्य सारथी’ लॉन्च किया है।
अब ड्राइवर सड़क पर सफर करते हुए भी वीडियो कॉल के ज़रिए डॉक्टर से तुरंत सलाह और इलाज ले सकेंगे।
📍 ऐप की खासियतें:
डॉक्टर से वीडियो कंसल्टेशन
GPS से नजदीकी हेल्थ सेंटर का पता और रास्ता
चलते-फिरते डिजिटल हेल्थ गाइड
🎙️ लॉन्च इवेंट में Apollo Tyres के मुख्य विनिर्माण अधिकारी राजीव कुमार सिन्हा और वाणिज्यिक उपाध्यक्ष राजेश दहिया मौजूद रहे। उन्होंने “ट्रक ड्राइवर हमारी आपूर्ति श्रृंखला की रीढ़ हैं” विषय पर एक रिसर्च पेपर भी जारी किया।
📊 महत्वपूर्ण आंकड़े:
74% ट्रक ड्राइवर चाहते हैं डिजिटल हेल्थ सपोर्ट
समान प्रतिशत के पास है स्मार्टफोन एक्सेस
💬 राजीव सिन्हा ने कहा:
“हम ट्रक ड्राइवरों को अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं। ‘स्वास्थ्य सारथी’ उसी परिवार भावना को डिजिटल रूप में आगे बढ़ाने का कदम है।”
🏥 पिछले 25 वर्षों में कंपनी की स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभाव:
1.10 करोड़+ ड्राइवर और परिवार लाभान्वित
21 राज्यों में 34 हेल्थ सेंटर्स
1,000+ स्वास्थ्य शिविर
HIV, टीबी, नेत्र जांच जैसे मुद्दों पर जागरूकता और इलाज
📲 शुरुआती चरण में 10,000 ट्रक ड्राइवरों के इस ऐप से जुड़ने की उम्मीद है।




