दिल्ली टीओडी नीति में बड़े बदलाव की तैयारी, अब मिलेगा ज्यादा एफएआर और छोटे प्लॉटों पर बनेंगे ज्यादा फ्लैट

डीडीए ने कड़कड़डूमा योजना की कम प्रतिक्रिया के बाद टीओडी नीति में बदलाव की तैयारी की है। अब मेट्रो कॉरिडोर के 500 मीटर में टीओडी जोन बनेंगे, न्यूनतम भूखंड क्षेत्र घटाया गया है। एफएआर 400-500 तक बढ़ाया गया है, जिसमें 65% किफायती आवास के लिए होगा। इसका उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देना और दिल्ली में ऊर्ध्वाधर विकास करना है।

क्या है टीओडी?
टीओडी एक ऐसी पॉलिसी है जो लोगों के घरों का सपना पूरा करने के साथ ही उन्हें सार्वजनिक परिवहन के लिए प्रेरित करेगी। इसके तहत बन रहे प्रोजक्ट ट्रांजिट स्टेशन के आसपास होंगे। यहां रहने वाले लोग पैदल चलते हुए ट्रांजिट स्टेशन तक पहुंच सकेंगे।

Related Articles

Back to top button