Chhattisgarh के जंगलों में नक्सलियों का सफाया: तीन नक्सली मारे गए

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के नक्सल प्रभावित सोरनामाल जंगल में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को तीन नक्सलियों को मार गिराया। डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर लिया था। कथित तौर पर, छत्तीसगढ़ और ओडिशा दोनों राज्यों के लगभग 300 सुरक्षा बल इस ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस अधीक्षक (एएसपी) जितेंद्र चंद्राकर ने कहा कि सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए हैं।
स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान सेना ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है। जवानों ने तीनों के शव बरामद कर लिए हैं। तलाशी के दौरान हथियार भी बरामद हुए हैं। फिलहाल जवानों की टीम मौके पर है। मारे गए नक्सलियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। संभावना जताई जा रही है कि इन नक्सलवादियों के सिर पर बड़ा इनाम हो सकता है. नक्सलियों के शवों को मुख्यालय लाकर उनकी पहचान की जायेगी।

Related Articles

Back to top button