यूपी में कोहरे का कहर, 4 जिलों में हुए हादसों में 23 लोगों की मौत; CM Yogi जल्द करेंगे उच्चस्तरीय बैठक
उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के कारण सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को मथुरा, बागपत सहित चार जिलों में कोहरे के चलते कई वाहनों की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें 23 लोगों की जान चली गई।लगातार हो रही दुर्घटनाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लिया है।

सड़क यातायात को सुरक्षित बनाने और दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक की जाएगी। इसमें पुलिस, परिवहन विभाग, नगर विकास, पीडब्लूडी सहित अन्य संंबंधित विभाग भी शामिल होंगे। बैठक की तिथि जल्द ही तय होगी।




