सूरत: केमिकल और पाम ऑयल से बनाया जा रहा था 1400 किलो नकली पनीर, फैक्ट्री मालिक पर FIR दर्ज

खाद्य सुरक्षा विभाग और सूरत पुलिस ने पांडेसरा में एक बड़े नकली पनीर रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यह अवैध फैक्ट्री दो साल से एसिड और पामोलिन ऑयल से रोजाना 400 किलो नकली पनीर बना रही थी।

नकली पनीर बनाने वाली अवैध फैक्ट्री पर छापा
3 मार्च 2026 को हुई कार्रवाई में 1401 किलो नकली पनीर, पामोलिन ऑयल के डिब्बे, एसिडिक रसायन और निर्माण मशीनरी जब्त की गई। कुल सामान की कीमत करीब 28।44 लाख रुपये बताई गई है।

Related Articles

Back to top button