जौनपुर में प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने की विकास कार्यों की समीक्षा, 2027 चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

अधिकारियों को योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचाने को कहा

जौनपुर में प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने की विकास कार्यों की समीक्षा, 2027 चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

जौनपुर, 28 नवंबर। जौनपुर के प्रभारी मंत्री एके शर्मा जिले के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा की और उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों तक पहुंचाया जाए, विकास कार्यों में तेजी लाई जाए और जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान हो।

इनपुट: प्रसार भारती शब्द

#एकेशर्मा #जौनपुर #विकासकार्य #उत्तरप्रदेश

Related Articles

Back to top button