PM Modi की मौजूदगी में भारत-ओमान के बीच आज होगा एफटीए, टेक्सटाइल से लेकर ऑटोमोबाइल सेक्टर में खुलेंगे नए अवसर
भारत और ओमान गुरुवार को मस्कट में एक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे, जिससे वस्त्र, खाद्य प्रसंस्करण, आटोमोबाइल, आटो कंपोनेंट्स, रत्न एवं आभूषण जैसे क्षेत्रों में अधिक अवसर खुलेंगे। यह समझौता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में होगा। तीन राष्ट्रों की चार दिवसीय यात्रा के अंतिम चरण में बुधवार को मोदी इथियोपिया के अदीसअबाबा से ओमान के मस्कट पहुंच गए।

पीयूष गोयल मस्कट पहुंच चुके हैं
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल इस एफटीए हस्ताक्षर के लिए पहले ही मस्कट पहुंच चुके हैं। मुक्त व्यापार समझौते की बातचीत, जिसे आधिकारिक रूप से सीईपीए (व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता) कहा जाता है, नवंबर 2023 में शुरू हुई थी और इस वर्ष समाप्त हुई।




