‘पाकिस्तान अब अपना मकसद हासिल कर सकता है’, आसिम मुनीर ने दिया दुनिया को टेंशन देने वाला संदेश

पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने कहा है कि देश अपने मकसद को हासिल करने की दिशा में बढ़ रहा है। उन्होंने जोर दिया कि पाकिस्तान इस्लाम के नाम पर बना था और आतंकवादियों से निपटना जानता है। मुनीर ने यह भी बताया कि पाकिस्तान की वैश्विक पहचान और आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है, और उसे गाजा “बोर्ड ऑफ पीस” में शामिल होने का निमंत्रण मिला है।

‘पाकिस्तान को मिला है ऐतिहासिक मौका’
आसिम मुनीर ने कहा, “अल्लाह ने पाकिस्तान को वह नेक मकसद हासिल करने का ऐतिहासिक मौका दिया है, जिसके लिए इसे बनाया गया था। देश तेजी से उस मंजिल की ओर बढ़ रहा है। पाकिस्तान इस्लाम के नाम पर बनाया गया था और आज इस्लामिक देशों में इसका खास दर्जा और अहमियत है।”

Related Articles

Back to top button