ऑनलाइन वीडियो से हत्या का तरीका सीखा, फिर चार रिश्तेदारों को उतारा मौत के घाट; तेलंगाना में सनसनीखेज वारदात
हैदराबाद। तेलंगाना के नलगोंडा जिले में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या के मामले में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपित ने ऑनलाइन वीडियो देखकर हत्या की योजना बनाई और फिर वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में मुख्य आरोपित सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
हैदराबाद निवासी पेशे से कार चालक सैयद असलम आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। उसने पहले अपनी पत्नी की मौसी हसीना से एक लाख रुपये उधार लिए थे। बाद में नई कार खरीदने के लिए उसने दोबारा एक लाख रुपये की मांग की, लेकिन हसीना ने इन्कार कर दिया।





