Crime: अलवर में ऑपरेशन एंटी वायरस के तहत साईबर फ्रॉड प्रभावित 9 थाना क्षेत्रों में पुलिस ने दी दबिश
A minor girl missUnder Operation Anti Virus in Alwar, police raided 9 police station areas affected by cyber frauding for 5 months and carrying a reward of Rs. 5000 was rescued from Baran
अलवर जिले में साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन एंटीवायरस के तहत पुलिस ने साइबर प्रभावित 9 थाना क्षेत्रों में दबिश देकर 9 साइबर जालसाजों को गिरफ्तार किया तथा एक नाबालिग को निरुद्ध किया। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन मामले दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों से साइबर ठगी में प्रयुक्त 18 मोबाइल फोन जब्त किए। उक्त दबिश के दौरान 8 अन्य आरोपियों को 170 भादंसं में गिरफ्तार किया गया। एसपी संजीव नैन ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस महानिदेशक राजस्थान एवं महानिरीक्षक जयपुर रेंज के निर्देशन में ऑनलाइन ठगी, सेक्सटॉर्शन, ओएलएक्स आदि ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान एंटी वायरस के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजपाल सिंह एवं डीएसपी यातायात मुकेश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीमें गठित कर थाना नौगांवा, सदर, गोविंदगढ़, उधोग नगर, लक्ष्मणगढ़, वैशाली नगर, बगड़ तिराहा, राजगढ़ एवं थाना रामगढ़ के साइबर अपराध प्रभावित गांवों में दबिश देकर 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर 18 एंड्राइड मोबाइल जब्त किए गए। गोविंदगढ़ एसएचओ नेकीराम व उनकी टीम ने शुक्रवार को खुफिया व तकनीकी सहायता से गांव डोंगड़ी बास व मालपुर के जंगलों में दबिश देकर तीन सेक्सटॉर्शन आरोपियों मेहबूब मेव पुत्र साहब खां (43) व जोसफ मेव पुत्र मजबूब (18) निवासी गांव डोंगड़ी का बास थाना गोविंदगढ़ व यासीन मेव पुत्र इस्माइल (40) निवासी लोधपुरी थाना नौगांवा जिला अलवर को गिरफ्तार कर 06 एंड्राइड मोबाइल जब्त किए हैं। मामले में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। नौगांवा एसएचओ विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने रूपवास व पाटा गांव में दबिश देकर 06 जालसाजों को गिरफ्तार किया है जो सोशल मीडिया पर सस्ते खिलौने व अन्य सामान का विज्ञापन डालकर व नटराज पेन पेंसिल का विज्ञापन डालकर नौकरी का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थे। एक नाबालिग को निरुद्ध कर 12 मोबाइल फोन मय सिम कार्ड जब्त किए हैं। आरोपी फरीद मेव (28) व जैकम मेव पुत्र मिजाज खान (23), नसीम मेव (21) व शाहरुख मेव पुत्र शौकीन (19) निवासी ईसान का बास तन खोयदा करमाली थाना नौगावां, आसिव मेव पुत्र खुर्शीद (25) निवासी तेलिया बास रघुनाथगढ़ थाना नौगावां तथा आरिफ मेव पुत्र सूबा (25) निवासी शेखपुर थाना सदर अलवर को गिरफ्तार कर किशोर अपराधी बनाया गया है। हिरासत में लिया गया.




