‘मेरी पत्नी को मत भेजो बांग्लादेश’, व्यक्ति ने गुजरात सरकार से लगाई गुहार

आणंद। गुजरात के आणंद जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को बांग्लादेश निर्वासित होने से बचाने के लिए राज्य सरकार से गुहार लगाई है। उसका कहना है कि करीब एक दशक पहले प्यार के खातिर भारत आई काजल अब हिंदू बन चुकी है। यदि उसे उसके मूल देश वापस भेजा गया तो काजल की जान को खतरा हो सकता है।

यह मामला गुजरात पुलिस द्वारा अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान ‘आपरेशन डेल्टा हंट’ के बीच सामने आया है। महिला को करीब दो सप्ताह पहले वैध दस्तावेज के बिना भारत में रहने के आरोप में हिरासत में लिया गया था।

Related Articles

Back to top button