भारत में राजनीतिक स्थिरता, दुनिया की उम्मीदें हमसे लगातार बढ़ रहीं : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने राजकोट में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल समिट को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत में राजनीतिक स्थिरता है और दुनिया की उम्मीदें बढ़ रही हैं। भारत जल्द तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। मोदी ने निवेशकों से देश के अवसरों का लाभ उठाने का आग्रह किया, गुजरात के विकास और ग्रीन एनर्जी पार्क, सेमीकंडक्टर निर्माण में प्रगति पर जोर दिया।

उन्होंने निवेशकों से देश में विभिन्न अवसरों का लाभ उठाने की अपील की। मोदी ने कहा कि जब उन्होंने राजकोट, मोरबी और जामनगर के मिनी जापान बनने की संभावना जताई थी, तब उनका मजाक उड़ाया गया था लेकिन आज यह साकार होता नजर आ रहा है। मोदी राजकोट में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल समिट (वीजीआरसी) को संबोधित कर रहे थे।



