Haryana Police ने साइबर अपराधों में जीती बड़ी जीत, 2024 में देश में पहले स्थान पर!

हरियाणा पुलिस ने दावा किया है कि उसने 2024 में साइबर अपराधों को रोकने में पहला स्थान प्राप्त किया। पुलिस ने करीब 268.40 करोड़ रुपये बचाए, जो 2023 की तुलना में तीन गुना अधिक है। 2024 में 5,511 मामले दर्ज किए गए और 5,156 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
DGP ने कहा कि पुलिस साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और उन्हें जेल भेज रही है। 2022 में साइबर अपराधियों के खिलाफ 2,165 मामले दर्ज किए गए थे, जबकि 2023 में 2,747 और 2024 में 5,511 मामले दर्ज किए गए। इसी तरह, 2022 में पुलिस ने 1,078 लोगों को गिरफ्तार किया, 2023 में 1,909 और 2024 में 5,156 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 2024 में गिरफ्तार किए गए कुल अपराधियों में से 70% (3,555) दूसरे राज्यों के हैं। 2024 में पुलिस ने औसतन हर रोज 14 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया।

Related Articles

Back to top button