बेंगलुरु ने जीत के साथ किया चौथे सीजन का आगाज, नादिन डी क्लार्क ने खेली तूफानी पारी

नादिन डी क्लार्क की फिफ्टी के चलते रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को पहले मैच में 3 विकेट से हराया। क्‍लार्क ने 44 गेंदों पर 63 रन की नाबाद पारी खेली। प्रेमा रावत ने उनका साथ दिया। नादिन ने गेंद से भी कमाल का प्रदर्शन किया।

मुंबई ने बनाए 154 रन
टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 154 रन बनाए। सजीवन सजना ने सबसे ज्‍यादा 25 गेंदों पर 45 रन की पारी खेली। उनके अलावा निकोला केरी ने 29 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली।

Related Articles

Back to top button