RCB फिर बनी चैंपियन तो ढोल पर बैठकर नाचे कप्तान Rajat Patidar, कोहली-क्रुणाल ने भी लगाए ठुमके-VIDEO
नई दिल्ली। आईपीएल 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को हराकर अपने नाम किया। जीटी को 5 विकेट से हराकर आरसीबी ने लगातार दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी उठाई। आरसीबी की जीत की असली पार्टी तो मैच खत्म होने के बाद टीम होटल में शुरू हुई, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खिताबी जीत के बाद जब आरसीबी की टीम देर रात अपने होटल पहुंची, तो वहां खिलाड़ियों का हीरो की तरह ग्रैंड सेलिब्रेशन हुआ। इस दौरान कप्तान रजत पाटीदार, क्रुणाल पांड्या, विराट कोहली से लेकर सभी प्लेयर्स डांस और भांगडे करते नजर आए।

सिर पर IPL ट्रॉफी रखकर नाचे क्रुणाल पांड्या
आरसीबी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी टीम के होटल पहुंचने का एक दिल जीत लेने वाला वीडियो शेयर किया है, जिसमें होटल के लॉबी में खिलाड़ियों के स्वागत के लिए ढोल-नागड़ों का पूरा इंतजाम था। ट्रॉफी सिर पर रखकर क्रुणाल पांड्या नांचते हुए नजर आ रहे हैं और कप्तान रजत पाटीदार तो ढोल पर बैठकर जमकर थिरकते नजर आए। विराट कोहली भी क्रुणाल पांड्या के साथ ढोल की थाप पर जबरदस्त भांगड़ा करते नजर आए। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।




