अनिल विज के पत्र पर CM नायब सैनी ने लिया एक्शन, श्रम विभाग में 1500 करोड़ के घोटाले पर मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्रम विभाग में हुए 1500 करोड़ रुपये के वर्क स्लिप घोटाले पर एक्शन लिया है। उन्होंने शेष नौ जिलों से भी जांच रिपोर्ट मांगी है। श्रम मंत्री अनिल विज ने इस घोटाले को उजागर किया था, जिसमें 13 जिलों में लाखों वर्क स्लिप और श्रमिक पंजीकरण फर्जी पाए गए। मुख्यमंत्री अब रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई का फैसला लेंगे।

इस कथित घोटाले में श्रम मंत्री अनिल विज स्वयं व्हीसल ब्लोअर बने हुए हैं। अनिल विज ने मुख्यमंत्री को इस मामले की जांच के लिए पत्र लिखने के अलावा 13 जिलों के संबंध में एक रिपोर्ट भी भेजी है। अनिल विज के निर्देश पर करीब चार माह पहले रिपोर्ट लेने की प्रक्रिया शुरू की गई थी।




