अमृतसर में दुष्कर्म केस में गवाही से रोकने की रची साजिश; नाबालिग व मां पर तेजाब डालने का प्रयास

अमृतसर के घरिंडा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग और उसकी मां पर तेजाब फेंकने का प्रयास किया गया। यह घटना दुष्कर्म के एक मामले में गवाही रोकने के लिए की गई। पुलिस ने पीड़िता के चाचा और सौतेली मां को नामजद किया है, जो गवाही न देने का दबाव बना रहे थे। 14 नवंबर को हुए इस हमले में पड़ोसी के हस्तक्षेप से तेजाब जमीन पर गिरा। पुलिस आरोपियों की तला श कर रही है।

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते साल उनकी नाबालिग बेटी ने अपने ही पिता धीरा सिंह के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में थाना घरिंडा में केस दर्ज करवाया था। मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन है। केस दर्ज होने के बाद धीरा सिंह ने दूसरी शादी कर ली और वह अपनी नई पत्नी के साथ अलग रह रहा है।

Related Articles

Back to top button